India Post GDS 3rd Merit List: इंडिया पोस्ट जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी, कैसे चेक करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

India Post GDS 3rd Merit List: भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का इंतजार अब तीसरी मेरिट लिस्ट की ओर टिका है। 21,413 पदों के लिए शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया में पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी हैं और अब जिन अभ्यर्थियों का नाम इन लिस्टों में नहीं आया वे तीसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय डाक विभाग ने इस भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट 21 मार्च 2025 को और दूसरी मेरिट लिस्ट 21 अप्रैल 2025 को जारी की थी। दोनों लिस्टों के बीच लगभग एक महीने का अंतर रहा, जो पिछले साल की भर्ती प्रक्रियाओं के पैटर्न से भी मेल खाता है। इस आधार पर, तीसरी मेरिट लिस्ट मई 2025 के मध्य में, संभवतः 15 से 21 मई के बीच जारी होने की उम्मीद है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह लिस्ट 5 से 7 दिन पहले भी आ सकती है, यानी मई के पहले या दूसरे हफ्ते में। हालांकि भारतीय डाक विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर नजर रखें। इसके अलावा ताजा अपडेट्स के लिए आप व्हाट्सएप चैनल्स या सोशल मीडिया पर इंडिया पोस्ट के आधिकारिक पेज को फॉलो कर सकते हैं।

कट-ऑफ कितनी होगी और क्यों घटेगी?

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कट-ऑफ हर मेरिट लिस्ट के साथ कम होती जाती है। पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा अंक वाले उम्मीदवारों का चयन होता है जबकि दूसरी और तीसरी लिस्ट में कट-ऑफ धीरे-धीरे नीचे आती है। तीसरी मेरिट लिस्ट में कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में और कम होने की संभावना है क्योंकि रिक्त पदों की संख्या घटती जाती है।

पिछली भर्तियों के आधार पर, तीसरी लिस्ट की कट-ऑफ सामान्य वर्ग (UR) के लिए 80-85%, OBC के लिए 75-80%, SC/ST के लिए 70-75%, और EWS/PH के लिए 65-70% के बीच रह सकती है। यह अनुमानित आंकड़े हैं और वास्तविक कट-ऑफ सर्कल, डिवीजन और रिक्तियों की संख्या पर निर्भर करेगी।

अच्छी खबर यह है कि इंडिया पोस्ट आमतौर पर 5 से 7 मेरिट लिस्ट जारी करता है। अगर आपका नाम तीसरी लिस्ट में नहीं आता तो भी चौथी, पांचवीं, या बाद की लिस्ट में मौका मिल सकता है। धैर्य रखें और अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

India Post GDS 3rd मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होमपेज पर “Candidate’s Corner” सेक्शन में “GDS Online Engagement Schedule-I, January 2025” लिंक पर क्लिक करें। यह सब करने के बाद आपके सामने सभी सर्कल्स की लिस्ट खुलेगी। उसके बाद आप अपने राज्य या सर्कल पर क्लिक करें। और “List of Shortlisted Candidates” लिंक पर क्लिक करें। मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुलेगी। अब आपको PDF में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, या अन्य जानकारी सर्च करें। आप Ctrl+F का इस्तेमाल करके आसानी से अपना नाम ढूंढ सकते हैं। याद रखें भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें जो आपको भविष्य में काम देगी।

Leave a Comment